पटना, मार्च 17 -- वन विभाग में अटकी 69 परियोजनाओं को मंजूरी दिलाकर सड़क निर्माण पूरा किया गया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। महेश्वर सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से निर्धारित शर्तों के अधीन इनका निर्माण कराया गया है। मंत्री ने बताया कि राज्य में राजमार्गों के निर्माण की परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की लगातार समीक्षा की जा रही है। यही नहीं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परियोजनाओं को ससमय पूरा करने के लिए मुख्य सचिव के स्तर पर हर 15 दिनों पर समीक्षा की जा रही है। मंत्री ने कहा कि प्रति एक लाख की आबादी पर 10.90 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथ के राष्ट्रीय औसत के विरुद्ध बिहार में प्रति एक लाख की आबादी पर 5.20 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.