जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से शुक्रवार को जब्त किए गए वाहनों की मानगो वन कार्यालय में नीलामी की गई। नीलामी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कुल 48 वाहनों की नीलामी लगभग 46 लाख रुपये में की गई। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि नीलामी में दोपहिया, ट्रैक्टर, कार, जीप सहित अन्य वाहन शामिल थें। खुली बोली लगाई गई, जिसने अधिक बोली लगाई, उन्हें नीलाम कर दिया गया। कई साल से वाहन स्क्रैप में तब्दील हो रहे थें। वन विभाग ने वन अधिनियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अलग-अलग समय में वाहनों को जब्त किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...