औरंगाबाद, जुलाई 2 -- वन विभाग ने जिले में पौधारोपण शुरू कर दिया है। इस साल 6 लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सागवान, शीशम, गम्हार, गोल्ड मोहर, अमलतास, कनक चंपा, आंवला, सेमल और बकेन जैसे पौधे शामिल हैं। 37 कर्मियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक 3 लाख 7 हजार 900 पौधे लगाए जा चुके हैं। देव प्रखंड के दुलारे, पथरा और छुछिया में 1 लाख 60 हजार 400 पौधे लगाए गए। मदनपुर प्रखंड के भुइयां बीघा, बेला, मझौलिया, सलैया और बरियावां में 50500 पौधे रोपे गए। नवीनगर प्रखंड के मंझौलिया और मझियावां में 97 हजार पौधों का रोपण हुआ। पौधों की सुरक्षा के लिए भी उपाय किए जा रहे हैं ताकि ये पेड़ बन सकें। डीएफओ रुचि सिंह ने बताया कि पौधारोपण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। जीविका समूह और किसानों को निजी जमीन पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा...