शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में जनपद शाहजहाँपुर की विभिन्न रेन्जों में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सदर क्षेत्र अन्तर्गत क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुध्न प्रसाद की अध्यक्षता में विकास खण्ड कांट के राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में संगोष्ठी कर वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह प्रत्येक वर्ष 01 से 07 फरवरी तक मनाया जाता है जिसके उद्देश्य आम जनता को ग्रीष्मकाल में वनों में लगने वाली आग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु जागरूक करना होता है। इस अवसर पर राहागीरों को पम्फलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया। जलालाबाद क्षेत्र अन्तर्गत क्षेत्रीय वनाधिकारी विशाल रावत की अध्यक्ष्ता में प्राथमिक विद्यालय नगरिया बुजुर्ग प्रां...