गुमला, नवम्बर 26 -- भरनो। भरनो के ग्रामीण क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान का आकलन करने बुधवार को वनरक्षी अकील अहमद डीएफओ के निर्देश पर प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने सुपा, महुआटोली और मोरगांव में पहुंचकर ग्रामीणों के फसल व मकान क्षति का मूल्यांकन किया तथा पीड़ित ग्रामीणों को आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराए।वनरक्षी ने बताया कि एक-दो दिनों में सुपा पंचायत में वन विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रभावित किसानों से आवेदन और आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे। इसके बाद पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर वन समिति के अध्यक्ष जगजीवन सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.