चतरा, जनवरी 13 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सोमवार की रात हाथी ने सोहर गांव में फसलो को रौंदना ही शुरू किया की स्थानीय लोगों की सहयोग से टीम ने हाथी को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान हाथी ने कुलेश्वर भुईयां और कनु बिरहोर के घर को छति करते हुए सोहर के सतीश कुमार सिंह का गेहूं, चंदन सिंह का राई, लकी सिंह का राईऔर मुरबे में एदला निवासी सोमर महतो का चना आदि फसलो को रौदते हुए जंगल की ओर भाग गया। अंधेरा होने के कारण टीम जंगल में नही घुस पायी। पिछले एक माह से सिमरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियो के दल ने आतंक मचा रखा है। आये दिन घरों को क्षति पहुंचाने के साथ जानवरों और फसलो को भारी नुकसान पहुंचा रहे है। हाथियो के दल कई भाग में बंट गये है जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड रहा है। पिछले एक सप्ताह से अकेला हाथी टुटीलावा, केंदुआ, ईच...