बलरामपुर, फरवरी 5 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान और चिरान के खिलाफ सुरक्षा बलों व वन विभाग ने संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 9वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कम्पनी ने सीरियानाका के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर भीतर जंगली सागौन की अवैध चिरान की सूचना पर सर्च ऑपरेशन किया। क्यूआरटी टीम और बरहवा वन रेंज की संयुक्त टीम ने गांव के बाहर एक झोपड़ी में छापा मारा। वहां से सागौन के दो बड़े बोटे, 58 नग प्रकाष्ठ, लकड़ी काटने के औजार तथा एक छोटा जनरेटर बरामद हुआ। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बरामद लकड़ी के संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस पर वहां बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया ग...