बिजनौर, मार्च 18 -- वन विभाग की टीम ने गांव नवलपुर बैराज में छापा मारकर बड़ी संख्या में मछली बरामद की है। गांव के बाहर की खुले में मछलियों को सूखाया जा रहा था। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि गांव के दो लोगों पर नामजद करते हुए मुकदमा कराया गया है। गंगा में मछली का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। गंगा बैराज पर मछली का शिकार खुलेआम हो रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा इतनी बड़ी संख्या में मछली का पकड़ा जाना इसकी बानगी है। मंगलवार को मूखबिर की सूचना पर रेंजर महेश गौतम ने टीम के साथ नवलपुर बैराज गांव पहुंचकर छापा मारा। वहां गांव के बाहर ही बड़ी संख्या में छोटी मछलियों को सूखाया जा रहा था। उन्होंने बड़ी संख्या में धूप में सूखाई जा रही मछलियों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि अचार और आटा आदि बनाए जाने के लिए छोटी मछलियों को सूखाया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.