मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर मुंगर के जंगल मे तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्यापत है। रविवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल मे पिंजरा लगाया है। रामराज क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर मुंगर के जंगल मे तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को देते हुए बताया कि महमूदपुर मुंगर की बस्ती के निकट ईख के खेत के किनारे तेंदुए को देखा गया है। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग जंगल मे तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नही लगा। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल मे पिंजरा लगाया है। वनक्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जंगल में काम्बिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.