कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ढिबरा (माइका अवशेष) की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक ऑटो जब्त किया। यह कार्रवाई रेंजर ऑफिसर रामबाबू कुमार के नेतृत्व में चंद्रोडीह के समीप की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोढाकोला क्षेत्र से एक ऑटो में ढिबरा लादकर तिलैया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने चंद्रोडीह के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान ऑटो में करीब 500 किलो ढिबरा लदा पाया गया। इसके बाद वाहन को जब्त कर वन परिसर लाया गया। विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही फरार चालक...