घाटशिला, फरवरी 23 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के पास वाजपई नगर में पिंटू साहा के घर से रविवार की शाम को वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने रसल वाइपर (सियाल चांदा) नामक जहरीले सांप का रेस्क्यू किया। पिंटू साहा द्वारा प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स की टीम पहुंची और टीम ने सांप को रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया। सांप के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। फोटो-18 सांप को रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...