बिजनौर, फरवरी 16 -- थाना मंडावर क्षेत्र के गांव फाजलपुर में शुक्रवार की शाम किसान अनिल के खेत पर जंगली जानवर माहा के शिकार करने का प्रयास करते समय किसान ने यह नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया था। वहीं शनिवार की सुबह गांव फाजलपुर निवासी संकित राठी के गन्ने के खेत में गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गयी थी। किसान संकित राठी ने अपने मोबाइल के कैमरे में गुलदार को कैद कर लिया था।किसान खेतों में जाने से कतरा रहे थे। हिन्दुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने फाजलपुर निवासी किसान संकित राठी के खेत में गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगा दिया। किसान के खेत पर बार बार गुलदार देखा जा रहा है। वन दरोगा रूचित चौधरी ने बताया कि गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...