अल्मोड़ा, जनवरी 22 -- सोमेश्वर। वन विभाग ने गुरुवार को रैंज मे जगह-जगह कंट्रोल बर्निंग की। कर्मचारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र और सड़क किनारों से लगे जंगलों में नियंत्रित फुकान और कंट्रोल बर्निंग कर संभावित वनाग्नि से बचाव के प्रयास किए। वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी ने बताया कि प्रतिदिन पूर्वाहन में यह काम किया जाएगा। ताकि आम जन मानस के बीच आग के प्रति भ्रामक स्थिति उत्पन्न न हो। यहां बीट अधिकारी कुंदन सिंह, मुकुल बर्गली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...