हापुड़, फरवरी 2 -- थाना देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में वन विभाग की हापुड़ और मेरठ की संयुक्त टीम ने एक तस्कर के घर पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से 13 कछुए बरामद किए हैं। इन कछुओं की तस्करी की तैयारी थी, टीम ने सभी कछुओं को गंगा में छोड़ दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कंडपाल ने बताया कि मेरठ में वन विभाग की टीम द्वारा एक तस्कर को पकड़ा गया था, उसके पास से दो कछुए बरामद हुए थे। टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हापुड़ में बड़े पैमाने पर यह कार्य किया जाता है। वहीं से वह कछए लेकर आया है। आरोपी की की निशानदेही पर मेरठ के क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी , वन दरोगा मोहन सिंह, वन रक्षक दीपक सिंह, वन दरोगा हापुड़ गौरव गर्ग, वन रक्षक राहुल, साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने टीम के साथ असौड़ा गांव में स्थित ...