सोनभद्र, जनवरी 12 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वन विभाग के प्रवर्तन दल ने रविवार की रात म्योरपु के रनटोला रेलवे गेट से कत्था का बोटा लदा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में सवार तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। लगभग दो टन कत्था का बोटा छत्तीसगढ़ से हरियाणा ले जाया जा रहा था। वन विभाग प्रवर्तन टीम प्रभारी और पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा से ही ट्रक का पीछा कर रही थी। म्योरपुर वन रेंज के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला रेलवे गेट से पहले मोड़ पर टीम ने रविवार की रात तीन बजे कत्था का दो टन बोटा लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम को देखकर चालक और तस्कर जंगल और अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। टीम ने ट्रक को पिपरी रेंज ले जाकर सीज कर अग्रिम कार्यवाही में शुरु कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.