मधुबनी, फरवरी 19 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। अवैध आरा मिल संचालकों के खिलाफ वन विभाग की टीम पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। गुरुवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बसुआरी गांव में छापेमारी कर एक आरा मशीनों को सील कर दिया है। उक्त आरा मिल जय प्रकाश ठाकुर के पुत्र अरबिंद ठाकुर द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रहा था। उक्त कारवाई झंझारपुर के वन रक्षी पदाधिकारी (रेंजर) अर्जुन प्रसाद के निर्देश पर की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग को गुप्त रूप से सूचना मिली कि उक्त क्षेत्र में बगैर लाइसेंस के आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गयी, तो हकीकत का खुलासा हुआ। टीम में वन रक्षी पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद, वन पाल कुमार गौरव, अभिषेक कुमार, वन रक्षी पदाधिकारी घोघरडीह...