गिरडीह, दिसम्बर 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर पंचायत के लखनपुर गांव में संचालित अवैध आरा मिल में गुरुवार को वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। वन विभाग की टीम ने उक्त अवैध आरा मिल में कार्रवाई करते हुए मिल में रखी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया। साथ ही मिल के फाउंडेशन को ध्वस्त कर दिया। हालांकि वन विभाग के कर्मियों को उक्त जगह मशीन नहीं मिली। विभाग के द्वारा जब्त की गई लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बता दें कि वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि लखनपुर गांव में अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गांडेय वन विभाग ने वन रक्षियों की एक टीम गठित किया। टीम में वनरक्षी रोहित पंडित, विष्णु किस्कू, विनोद यादव, रंजन शर्मा,...