बिजनौर, फरवरी 21 -- जिले में गुलदार बड़ी समस्या है। गन्ने के खेतों से निकलकर गुलदार ने लोगों पर हमले करने शुरू कर दिए हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी भी तेजी से पिंजरे के सहारे गुलदार को पकड़ रहे हैं। गुलदार की समस्या से काफी हद तक निपटने के लिए वन विभाग के अधिकारी रेस्क्यू वाहन खरीदेंगे। साथ ही रेस्क्यू वार्ड भी बनेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने पर बजट मिलते ही काम शुरू होगा। जिले में गुलदार ने गन्ने को अपना आशियाना बना लिया है। 440 से अधिक गुलदार जिले में गन्ने के खेतों में छिपे हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में गुलदार जिले में आतंक का पर्याय बना है। वन विभाग के अधिकारी पिंजरा लगाकर एक के बाद एक गुलदार पकड़ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी रेस्क्यू वाहन खरीदेंगे तो रेस्क्यू वार्ड भी बनाया जाएगा। रेस्क्यू वाहन में पिंजरे...