बिजनौर, दिसम्बर 10 -- वन विभाग के पौधों को नष्ट करके गेहूं की बुवाई करने के आरोप में दबंगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। वन विभाग में करीब 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रावली में ग्राम समाज और वन विभाग की भूमि पर दबंगों ने करीब एक सप्ताह पहले अवैध रूप से गेहूं की बुवाई की थी। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि दबंगों ने रावली में वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों को बर्बाद कर दिया और गेहूं की बुवाई कर दी। वन विभाग की भूमि और ग्राम समाज में रावली में दबंगों द्वारा गेहूं की बुवाई की गई है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि दबंगों ने रात में एक बजे से ही गेहूं की बुवाई शुरू कर दी थी। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि मामले में थाना मंडावर में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और वन विभाग ने भी करीब 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ...