चतरा, फरवरी 17 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया वन विभाग कार्यालय के बगल वाला जंगल का प्रति दिन दोहन होने से वन उजड़ता जा रहा है। जंगल का दोहन जलावन से अधिक शराब बनाने के लिए भट्ठी में किया जा रहा है। मुख्यालय से सटे कुटी गांव की दर्जनों महिलाएं अहले सुबह जंगल पहुंच कर पेड़ों को काटकर ढेर लगा देती हैं। काटे गये पेड़ों को एक-दो दिन बाद लोग एकत्र कर जलावन के लिए ले जाते हैं। ताकि देखने वाले इसे ताजा नहीं समझ सके। महिलाएं झुंड में रहती हैं, जिसके कारण आम लोग इनका विरोध करने से सहमते हैं। जबकि वन विभाग में युवा वनरक्षियों के रहने के बाद भी इस पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। वहीं लोगों ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। वन लगाने से अधिक वन बचाने पर दे ध्यान: सिमरिया में इन दिनों कोलियरी और एनटीपीसी से भारी परिवहन के कारण लगातार प्रदुषण ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.