शामली, दिसम्बर 18 -- तहसील कैराना व ऊन क्षेत्र के कुल 33 गांवों में वन विभाग द्वारा भेजे गए भूमि के अवैध कब्जे के नोटिस के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उक्त भूमि को चकबंदी की कृषि भूमि बताया। साथ ही वन विभाग पर उनकी भूमि को हथियाने का आरोप लगाया। गुरूवार को दर्जनों गांवों के किसानों ने भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान मनीष चौहान ने डीएम से मुलाकात कर वन विभाग द्वारा जारी नोटिस को निरस्त कराने की मांग की है। गुरूवार को कैराना तहसीन और ऊन तहसील में दर्जनों किसान, ग्रामीण शामली कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होने जमकर नारेबाजी की और ग्रामीणों की जमीन को वन विभाग पर जबरन कब्जाने का आरोप लगाया। किसानों के साथ पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ...