बिजनौर, फरवरी 3 -- क्षेत्र के गांव बवनपुरा के जंगल में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण में दहशत थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाया था। गुलदार पिंजरे कैद होने से ग्रामीणो को राहत मिली है। क्षेत्र के गांव बवनपुरा के नहर के पास जंगल में कई दिनों से गुलदार दिखाई देने की सूचना थी जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। तालिबपुर निवासी किसान सोमपाल सिंह के खेत में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा दो दिन पूर्व लगाया गया था। मंगलवार की सुबह गुलदार जिसकी उम्र तीन वर्ष बताई गई है। जो जंगल में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को देता जहां वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए गुलदार को पकड़ लिया है और अपने साथ वन ...