लातेहार, दिसम्बर 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड मुख्यालय में संयुक्त ग्राम सभा मंच, गारू के तत्वावधान में ग्रामीणों ने एक दिवसीय जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को किया। यह प्रदर्शन वन विभाग की कथित मनमानी के खिलाफ था। इसका नेतृत्व भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने किया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व साउथ डिवीजन के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल बाद भी लातेहार जिले का गारू प्रखंड क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। यहां पुल व सड़कों का नितांत अभाव है। अधिकांश निर्माण कार्य वन विभाग द्वारा एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं देने के कारण अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग जनता की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन निर्माण कार्यों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.