अमरोहा, अप्रैल 14 -- वन विभाग की टीम से अभद्रता व जेसीबी पर पथराव के मामले में ढकिया खादर के 10 नामजद व 15 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। डिप्टी रेंजर की ओर से रहरा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई हुई है। मुकदमा दर्ज होने से ग्रामीणों में खलबली मची है। शुक्रवार शाम डीएम कार्यालय से मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम डिप्टी रेंजर सुमित राठी के नेतृत्व में ढकिया खादर दौलतपुर आरक्षित राजकीय वन भूमि फिरोजपुर बदलू में पहुंची थी। यहां कई लोग भूमि पर पक्का निर्माण कर रहे थे। टीम ने निर्माण कार्य हटाने को कहा तो आरोपियों ने मानचित्र से मिलान की बात कही। वन मानचित्र व गजट नोटिफिकेशन से मिलान के बाद अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया। इस कार्य में लगी जेसीबी पर टीम ने पथराव कर दिया। वन कर्मचारियों से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.