काशीपुर, फरवरी 19 -- बाजपुर, संवाददाता। बीती 14 फरवरी को बरहैनी वन प्रभाग की टीम पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है। गुरुवार को काशीपुर में एसएसपी अयज गणपति ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की रात वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी के नेतृत्व में टीम जंगल में गश्त कर रही थी। सूचना मिली थी कि ग्राम हरसान निवासी दलजीत सिंह अपने साथियों के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर पेड़ काटने निकला है। 15 फरवरी की सुबह ग्राम हरसान कपकोट के पास वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से लदी पांच बाइकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। वन विभाग टीम की तहरीर के मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पु...