भदोही, दिसम्बर 28 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज के पास स्थित सिवान में रविवार को अजगर दिखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर संतोष शुक्ला के नेतृत्व में विभागीय टीम ने घंटों मशक्कत करने के बाद अजगहर को पकड़ लिया। पकड़ा गया अजगर मिर्जापुर के जंगल में छोड़ा जाएगा। बताया जाता है कि दुर्गागंज के पास कुछ लोग घुम रहे थे। इस बीच उन्हें अजगर दिखई पड़ा। अजगर दिखते ही खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। मामला संज्ञान में आते ही डिप्टी रेंजर ज्ञानपुर संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने घंटों मशक्कत के बाद अजगहर को पकड़ लिया। इसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ने की बात वन विभाग के लोगों ने कही। इस मौके पर वीट प्रभारी नंदलाल, राजकुमार वन प्रहरी, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, महेंद्र आदि ने कड़ी...