शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- खुटार, संवाददाता। बरगदिया गांव में सुरेंद्र के खेत में वन विभाग की टीम की मौजूदगी में सोमवार को गन्ना काटने का कार्य किया गया। रविवार को गन्ना की छिलाई के दौरान खेत में तेंदुए के आने की आशंका के चलते मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना के बाद वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने एहतिहातन गन्ना की छिलाई का काम रोक दिया था। वन विभाग की टीम ने कांबिंग कर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को सुरेंद्र के खेत में वन दरोगा रोहित पांडेय, वन रक्षक आशीष शुक्ला, वनकर्मी अधीर शर्मा और रमेश की निगरानी में गन्ना काटा गया। वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही थी, ताकि तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.