गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां वन विभाग की टीम ने अवैध माइका उत्खनन के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वन क्षेत्र के नीमाडीह और हरलाघाटी में चलाया गया। दोनों स्थानों पर संचालित खदान से 1 टन माइका, 2 पीस धामा, 1 पीस तराजू, 2 पीस हथौड़ी और कुदाल सहित कई खनन उपकरण को जब्त किया गया है। वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। कहा कि खदान संचालक को चिन्हित कर मामला दर्ज किया जायेगा। अभियान में वनरक्षी जिलाजीत कुमार, हीरालाल, सुरेश महतो, सुधीर बेसरा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...