मुंगेर, फरवरी 23 -- धरहरा,एक संवाददाता। वन विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र में लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी जंगबहादुर राम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वन अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन एवं आपसी सहमति के आधार पर निपटारा करना था। शिविर में वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान वन अतिक्रमण, अवैध कटाई, जुर्माना संबंधी प्रकरणों एवं अन्य लंबित मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना विभाग को दें। शिविर में बड़ी स...