गोड्डा, फरवरी 2 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के मुर्गाबीन गांव निवासी समसुल अंसारी उर्फ मुबारक अंसारी के पुत्र मजहर अंसारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध वन विभाग ने बीते दिसंबर माह को थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।और थाना कांड संख्या 4/25 के तहत धारा 191(2)190/132 बीएनएस के आरोपी बनाया था।अभियुक्त पर आरोप था की वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी गाड़ी को पकड़कर ले जा रहा था।इस दौरान अभियुक्त अपने सहयोगी के साथ मुर्गाबीन मैदान पहुंचा और वन विभाग कर्मी से जबरन लकड़ी गाड़ी को छुड़ाकर ले गया।थानाप्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि वन विभाग कर्मी से जबरन लकड़ी गाड़ी छुड़ाकर ले जाने का अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...