मेरठ, फरवरी 8 -- हस्तिनापुर। वन विभाग ने गंगा पार वृहद पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को राजस्व विभाग,, वन विभाग व पुलिस की टीम ने गंगा पार खेड़ी कला के जंगल में पहुंचकर जमीन की स्थिति का जायजा लिया। गंगा के उस पार बसे खेड़ी कलां गांव में राजस्व विभाग की लगभग 160 हेक्टेयर भूमि है जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर फसल को उगा रखा है। अब इस भूमि पर वन विभाग ने पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को नायब तहसीलदार सचिन चौधरी,, क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व विभाग,, वन विभाग, पुलिसकर्मियों की टीम खेड़ी कलां के जंगल में पहुंची। शनिवार को जैसे ही टीम गंगा पार पहुंची तो हड़कंप मच गया। लोगों ने गंगा पार पहुंची टीम का हल्का विरोध किया लेकिन टीम के आगे किसी की एक न चली। रेंजर ने बताया कि राजस्व विभाग के नेतृत्व में...