मिर्जापुर, फरवरी 5 -- ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा खुर्द गांव से गुरुवार की सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति के मकान से नीलगाय का मांस बरामद किया है। वहीं छापेमारी से पहले ही आरोपी घर छोड़कर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बबुरा खुर्द गांव निवासी दीन मोहम्मद उर्फ लंगड़ ने गांव के ही तालाब के भीटे पर पक्का मकान बना रखा है। पक्का मकान के अंदर नीलगाय का मांस रखे जाने की गांव के ही एक व्यक्ति ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एसआई टीपी सिंह, एसआई मूलचंद वर्मा वन दरोगा सर्वेश्वर पटेल, कुमार कार्तिकेय मौर्य, वनरक्षक अंकुर सिंह मौके पर पहुंच कर मकान के अंदर तलाशी ली तो बेड के नीचे बड़े टब और बोरी में भरा हुआ करीब चाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.