रुद्रपुर, मार्च 18 -- गदरपुर, संवाददाता। घर में वन विभाग की अवैध लकड़ी पड़े होने की सूचना पर एसओजी टीम ने ग्राम डोंगपुरी में दबिश दी और 1080 चिरान के पटलों को कब्जे में लिया। मंगलवार दोपहर डोंगपुरी में शाकिर के घर एसओजी टीम के प्रभारी कैलाश चंद तिवारी ने टीम के साथ दबिश दी। प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई है। माल की लंबाई चौड़ाई नाप कर उच्चधिकारियों को भेजी जा रही है। गृह स्वामी शाकिर अली ने माल खरीदने के पक्के बिल भी दिए हैं। अग्रिम आदेशों तक पटलों को फ्रीज कर दिया गया है। 19 जीडीपी 02पी -गदरपुर के ग्रामीण क्षेत्र के एक घर में छापेमारी करते हुए एसओजी और वन विभाग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.