मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अरण्य बिहार तिरहुत वन प्रमंडल शेरपुर की ओर से गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर सुबह आठ बजे प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नौ बजे सिकंदरपुर घाट पर स्वच्छता अभियान, फिर तुर्की बीएड कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी नरीन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्त होना अनिवार्य है। इसका इस्तेमाल और उपयोग के बाद इधर-उधर फेंकना प्रदूषण के साथ-साथ वन्य जीवों के लिए भी खतरनाक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...