बांका, मार्च 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बांका वन प्रमंडल के वन विज्ञान केंद्र सुपाहा में बुधवार को भावाअशिप वन उत्पादकता संस्थान रांची एवं बांका वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में मशरूम की खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार ने बांका में वनों के निकट ग्रामीणों के जीविकोपार्जन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया तथा वनों के कटाव को रोकने की आशा व्यक्त की। वन प्रमंडल पदाधिकारी शिखर प्रधान ने अपने संबोधन में मशरूम एवं लाह की खेती, बांस प्रबर्धन एवं बांस निर्मित वस्तुओं के निर्माण संबंधी प्रशिक्षण, औषधीय पौधों की खेती करने आदि विषयों के प्रशिक्षण को बांका के ग्रामीणों के लिए वन उत्पादकता संस्थान रांची से अनुरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.