अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन (पैरामिलिट्री) की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में वन रैंक वन पेंशन, पैरामिलिट्री सैनिकों का शहीद का दर्जा देने आदि की मांग की। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंगलवार को हुई बैठक में पैरामिलिट्री फोर्स के पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं व संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने ओल्ड पेंशन लागू करने, आर्मी की तर्ज पर कल्याण कोष का गठन कर झंडा दिवस मनाने, ब्लॉक स्तर पर कैंटीन सुविधा देने, सीएपीएफ स्कूल व पैरामेडिकल कॉलेज खोलने, एलाउंस देने, 2004 के बाद सेवारत सैनिकों को पेंशन आदि की मांग की। संगठन की नई कार्यकारी का गठन हुआ। पूरन चंद जोशी अध्यक्ष, गोपाल सिंह उपाध्यक्ष, महेश्वर सिंह बिष्ट सचिव, दीवान सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष और मदन सिंह नेगी संरक्षक चुने गए। यहां जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.