पीलीभीत, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला ग्रीन वारियर्स सशक्तीकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे की महिला वन अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला ग्रीन वारियर्स सम्मान देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के वन राज्यमंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना ने प्रमुख प्रधान वन संरक्षक सुनील चौधरी एवं प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी की मौजूदगी में जनपद के वन एवं वन्यजीव प्रभाग में कार्यरत वन दरोगा सोनी सिंह को महिला ग्रीन वारियर्स सम्मान देकर सम्मानित किया। वन दरोगा ने मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में जनसंवाद और बाघों के रेस्क्यू में अहम योगदान दिया है। वन दरोगा की उपलब्ध पर मंडलीय वन अधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.