लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती की आयोजित होने वाली शारीरिक परीक्षा के लिए 5111 अभ्यर्थियों को पात्र पाया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से गुरुवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई। इनमें दिव्यांगजन श्रेणी में आवेदन करने वाले दो अभ्यर्थियों को शर्तों के साथ शामिल किया गया है। चिकित्सा परीक्षा करने वाली टीम की रिपोर्ट पर इनके अंतिम चयन पर विचार किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा फरवरी या मार्च में आयोजित कराने की तैयारी है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.