उन्नाव, फरवरी 20 -- चकलवंशी। वन रक्षक श्र्वेता मिश्रा ने माखी पुलिस में तहरीर दी कि गुलाबखेड़ा गांव निवासी राजेश व सोनू प्रतिबंधित हरा नीम का पेड़ काट दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तो वहां ठंूठ मिले, पता किया तो दो लोगों के नाम सामने आए। जिस लेकर पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि वन अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...