हजारीबाग, जुलाई 7 -- पदमा, प्रतिनिधि। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड द्वारा वन महोत्सव-सह-वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025 का आयोजन सरैया स्थित रेवा इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और पौधा वितरण से हुई। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य वसंत नारायण मेहता और विशिष्ट अतिथि डीएफओ अजय कुमार ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। पेड़ ही पृथ्वी की असली सांसें हैं। डीएफओ पर्यावरण प्रहरी की भूमिका में अनुशासन और सजगता के प्रतीक के रूप में नजर आए। वहीं कार्यक्रम में सरैया मुखिया शांति देवी, पदमा मुखिया अनिल मेहता, वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश सिंह, सहायक वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.