लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- महेशपुर। महेशपुर रेंज के ककरहा बीट के प्राथमिक विधालय परसपुर मथना में (एक पेड़ माँ के नाम) वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरी ने लोगो को सम्बोधित करते कहा कि हम लोग अपने अपने घर के सामने एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं। पौधा आगे चलकर पेड़ बन जायेगा। जो छाई के साथ साथ फल भी देगा। जिसमे हरिशंकरी ( पीपल, पाकड़, बरगद) पौधरोपण किया गया एवं पाकड़ जामुन महुआ सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाये गए। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, रेंजर निर्भय प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, दरोगा रोहित कुमार, मित्र पाल सिंह तोमर, राजेश कुमार सहित स्कूल का स्टॉफ सहित गांव के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...