चम्पावत, जुलाई 2 -- टनकपुर। वन विभाग ने राउमावि बस्तिया में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण की जानकारी दी। बूम के रेंजर गुलजार हुसैन के निर्देश पर अनुभाग अधिकारी वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी ने पौधरोपण से होने वाले फायदों के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, वन दरोगा सुरेंद्र सिंह बोहरा, चंद्र कुमार बिष्ट, योगेश जोशी, नमिता जोशी, भुवन जोशी, भुवन गड़कोटी, देवेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...