देहरादून, सितम्बर 10 -- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विशेषकर वन सम्पदा और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि श्री दरबार साहिब में आकर मन को अपार शांति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.