रिषिकेष, जनवरी 3 -- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तपोवन में पंपिंग पेयजल योजना से पीने के पानी की किल्लत दूर होगी। ये बातें उन्होंने शनिवार को नरेंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत तपोवन में पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने, स्थानीय नागरिकों और व्यावसायिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा भविष्य की बढ़ती मांगों के अनुरूप स्थायी समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर नगर पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.