शिमला, जुलाई 18 -- बीते कई दिनों से हिमाचल प्रदेश की वन भूमि पर बने बागानों से पेड़ काटने को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। अब हाई कोर्ट ने प्रदेश के सभी अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अतिक्रमणरोधी अभियान सिर्फ पेड़ों को हटाने तक ही सीमित ना रखे, बल्कि पूरे प्रदेश में हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कई इलाकों में सेब किसानों द्वारा अतिक्रमण को हटाने का आदेश जारी किया था। इसमें कई ऊंचाई वाले इलाकों में सेब के बागवानों ने कब्जा करके अपने खेतों की जमीन को काफी बढ़ा लिया है। किसानों ने जंगल की जमीन पर भी सेब के बागान उगा लिए हैं। इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए सरकार ने सभी सेब के पेड़ों को काटने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद प्रदेश के कई किसानों ने इसाक विरोध किया था। अब हाई कोर्ट ने सेब के बागान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.