चंदौली, दिसम्बर 17 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर की अध्यक्षता में मंगलवार को जयमोहनी रेंज परिसर में नौगढ़, जयमोहनी एवं मझगाई रेंज के वन अधिकारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएमफओ ने कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण होने पर संबंधित वन कर्मी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं, अतिक्रमण हटाने में आ रही बाधाओं एवं फील्ड स्तर की चुनौतियों की जानकारी लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लगे वनविभाग की टीम को भरोसा दिया कि आवश्यकतानुसार हर स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। डीएफओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वनवासियों की पारंपरिक झुग्गी-झोपड़ी एवं आजीविका से जुड़े आवासों ...