हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाला मामले में जांच तेज हो गई है। मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को अचानक सदर अंचल कार्यालय पहुंची। एसीबी टीम ने वहां मौजूद म्यूटेशन रजिस्टर, दाखिल-खारिज से संबंधित अभिलेखों सहित अन्य महत्वपूर्ण भूमि दस्तावेजों की गहन जांच की। एसीबी की टीम के अचानक पहुंचने से सदर अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। रांची नंबर प्लेट वाले वाहन से आई टीम को देखते ही कार्यालय के कर्मचारी सकते में आ गए। यह कार्रवाई निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े वन भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में विनय चौबे मुख्य आरोपी हैं और उनके खिलाफ अवैध रूप से वन भूमि व गैरमजरूआ जमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.