सोनभद्र, अगस्त 11 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के बभनी रेंज क्षेत्र के गंगहर जंगल में कथित रूप से वन भूमि पर कब्जा कर जोताई करने पर वन विभाग ने चेतावनी दी है। सोमवार को डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता, वन दरोगा अरविंद तिवारी सहित आधा दर्जन वन कर्मियों ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें पर्यावरण सरंक्षण और जंगल के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि जंगल आप का है और इसकी सुरक्षा करने से सभी लोगों को लाभ होगा। सदियों से यह जंगल हमारे लिए जीविका का साधन रहा है। उसे उजाड़ना और कब्जा करना मतलब खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना है। उन्होंने कब्जा करने वाले ग्रामीणों को चेतावनी दी कि आगे वन भूमि पर कब्जा हुआ तो कानूनी कार्यवाही सख्ती से की जाएगी। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने वन दरोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.