पौड़ी, फरवरी 15 -- वन बीट अधिकारियों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बारिश के बीच भी वन बीट अधकारियों ने अपना धरना जारी रखा। तीन सूत्रीय मांगों के हल की मांग को लेकर वन बीट अधिकारी बीते गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर है। वन बीट अधिकारियों ने कहा कि सरकार से मांगों के निस्तारण को लेकर वार्ता हुई, लेकिन वह विफल रही। मांगों का समाधान जल्द नहीं होने तक आंदोलन और उग्र किया जाएगा। आंदोलन में दोनों प्रभावों के 90 से अधिक वन बीट अधिकारी कार्यबहिष्कार पर है। शनिवार को वन संरक्षक गढ़वाल कार्यालय परिसर पौड़ी में गढ़वाल वन प्रभाग, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के वन बीट अधिकारियों ने तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। वन विभाग को शुरु हो चुके फायर सीजन में वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से जंगल की आग के सुरक्षात्मक कार्य, कंट्रोल वर्न...