लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार वन्य जीव प्रभाग की ओर से शनिवार को वन्य प्राणी सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। रैली की शुरुआत डीएफओ कार्यकाल से किया गया, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए चेकनाका स्तिथ वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय तक गई। इसके माध्यम से लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में कई विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने जीवों का न करें संहार, धरती मां की यही पुकार, हमने वह ठाना है जीवों को बचाना है आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रभात फरी को डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएफओ श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष दो से आठ अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्य जीवों की महत्ता लोगों को समझाना है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.